हापुड़, दिसम्बर 10 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बछलौता नहर किनारे मंगलवार की देर रात एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में शराब के नशे में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पास मिले कागजों से उसकी शिनाख्त करते हुए परिजन को सूचना दे दी है। बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे सूचना मिली थी कि बछलौता नहर के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति शराब के नशे में पड़ा है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। जिसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा युवक को गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां पर इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.