बछरावां स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर दो नशेड़ियों ने काटा हंगामा
रायबरेली, अक्टूबर 5 -- बछरावां, संवाददाता। बछरावां रेलवे स्टेशन पर सोमवार की दोपहर एक बजे के करीब मौत का हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। प्लेटफार्म नंबर-एक के डाउन ट्रैक पर दो नशेड़ी युवक लगभग 30 मिनट तक उत्पात मचाते रहे और रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था तमाशबीन बनी रही। अगर इसी बीच कोई एक्सप्रेस ट्रेन गुजर जाती तो इस स्टेशन पर लाशें बिछ जातीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों युवक बुरी तरह नशे में थे। दोपहर करीब एक बजे वे अचानक ट्रैक पर कूद गए। फिर जो हुआ उसने सबके होश उड़ा दिए। कभी ट्रैक पर बेसुध होकर लेट जाते, कभी ट्रैक पर ही दौड़ लगाने लगते, कभी पटरी पर बैठकर जोर-जोर से गालियां और अजीबोगरीब आवाजें निकालने लगते इसे देख कर ल लोगों के होश उड़ गए। स्टेशन पर मौजूद सैकड़ों यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। महिलाओं और बच्चों में भगदड़ जैसी स्थिति बन ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.