बछरावां में नहीं बनेगा बाईपास, एनएचएआई ने रोका डीपीआर का काम
रायबरेली, सितम्बर 29 -- रायबरेली संवाददाता। बछरावां कस्बे को जाम से निजात दिलाने के लिए प्रस्तावित बाईपास अब नहीं बनेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बाईपास निर्माण से जुड़े कार्यों पर रोक लगा दी है। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार रायबरेली-लखनऊ राजमार्ग पर निर्धारित मानकों के अनुरूप पर्याप्त यातायात नहीं मिलने के कारण परियोजना को आगे बढ़ाना संभव नहीं है। इसके साथ ही बाईपास का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने वाली संस्था को भी काम रोकने के निर्देश दिए गए हैं। बछरावां में बाईपास निर्माण की घोषणा वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने की थी। यह घोषणा स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह के अनुरोध पर की गई थी। बाईपास बनाने का उद्देश्य बछरावां कस्बे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.