रायबरेली, मार्च 17 -- रायबरेली, संवाददाता। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुरावां गांव के पास मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग सुंदरलाल को टक्कर मार दी। जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी 70 वर्षीय सुंदरलाल कई वर्षों से बछरावां के पहुरावां गांव में अपने भांजे भगवती प्रसाद के घर पर रह रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे वह किसी काम से घर से निकले थे और लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रहे थे।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.