रायबरेली, अक्टूबर 7 -- बछरावां (रायबरेली) संवाददाता। लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर शेरी कुंदनगंज गांव के पास एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से ट्रक धू-धू कर जलने लगा। उससे ऊंची ऊंची लपेटें निकलने लगी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान राजमार्ग पर 1 घंटे यातायात बाधित रहा। क्षेत्र की कुंदनगंज स्थित बिड़ला फैक्ट्री से सीमेंट का रॉ मैटीरियल लादकर अमेठी जा रहा ट्रक जैसे ही कुंदनगंज शेरी गांव के पास पहुंचा। ट्रक में आग लग गई जिससे हाईवे पर हड़कंप मच गया। आग लगते ही ड्राइवर व खलासी ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दिया। गनीमत रही कि हादसे म...