अमरोहा, फरवरी 16 -- बछरायूं। सड़क पार कर रही महिला को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे खाई में पलट गई। कार सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि कार सवार कोई भी व्यक्ति गंभीर घायल नहीं हुआ। घटना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर पट्टी के पास की है। बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर गांव सबलपुर थाना चांदपुर जिला बिजनौर निवासी दयावती सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान गजरौला की दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने उन्हें बचाने के प्रयास में ब्रेक लगा दिए। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल एक महिला को चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने सड़क पार कर रही महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.