महाराजगंज, मई 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे के नवीन मंडी स्थल निकट एक तरबूज की दुकान पर शुक्रवार की शाम घूम रहे एक बछड़े द्वारा तरबूज खाए जाने के प्रयास के दौरान दुकान पर मौजूद युवक द्वारा चाकू से हमला कर दिया गया। चाकू बछड़े के सर में लगा और वह घायल हो गया। कुछ ही देर में लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। मामला तनाव पूर्ण होता उससे पहले सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर उसका न्यायालय चालान कर दिया। बछड़े पर चाकू से हमले करने वाला युवक तरबूज की दुकान पर काम करता है। अमवा बरगदवा निवासी जसमुद्दीन खान को पुलिस ने रात में ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दुकान के पास घूम रहा बछड़ा तरबूज खाने का प्रयास कर रहा था। उस दौरान हाथ में मौजूद चाकू उसके ऊपर चला दिया...