बछड़े का अधखाया शव पेड़ पर छोड़कर भागा तेंदुआ
मुरादाबाद, अक्टूबर 5 -- मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव फर्रखपुर में सोमवार दोपहर तेंदुए ने एक आवारा बछड़े को अपना शिकार बना लिया। तेंदुआ बछड़े को खींचकर पेड़ पर ले गया और आधा खाकर शव पेड़ पर छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में खलबली मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और तेंदुए की तलाश में आसपास के खेतों और जंगल में काफी देर तक कांबिंग की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार दोपहर गांव के आसपास तेंदुए की गतिविधि देखी गई। कुछ ही देर बाद तेंदुए ने आवारा बछड़े को अपना शिकार बना लिया। वह बछड़े को लेकर पेड़ पर चढ़ गया और आधा खाकर उसके शव को वहीं टांगकर चला गया। ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पेड़ को चारों तरफ से घेर लिया और तेंदुए की तलाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.