दुमका, जनवरी 21 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि।जिला पशुपालन कार्यालय दुमका के तत्वाधान में सरैयाहाट प्रखंड के ग्राम चिलरा गांव में बछड़ा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस बछड़ा प्रदर्शनी कार्यक्रम में मंडलडीह पंचायत के विभिन्न गांव से कुल 50 पशुपालकों ने भाग लिया। जिसमें 10 पशुपालकों को चिन्हित कर प्रस्तुत किया गया। जिसमें घनश्याम मरीक को प्रथम, नारायण राउत को दूसरा व मिथिलेश यादव को तीसरा पुरस्कार से सम्मानित किया गय। इस मौके पर जिला पशुपालक पदाधिकारी डॉ लातिफुर कबीर, डॉ पियूष मिंज, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ शंकर टुडू, डॉ माइकल सोरेन, झारखंड मिल्क फेडरेशन के सदस्य परमानंद यादव व मंडलडीह पंचायत के मुखिया, उप मुखिया व चिलरा गांव के ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.