नई दिल्ली, जून 27 -- Cabinet Reshuffle: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त द्वीपीय देश सेशेल्स की यात्रा पर गए हुए हैं। वहां से आने के तुरंत बाद भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव का ऐलान किया जा सकता है। इस बदलाव में सबसे बड़ी अटकलें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को लेकर लगाई जा रही हैं। नीट पेपर लीक और सीबीएसई परीक्षा में अनिश्चितता की वजह से सार्वजनिक आलोचना का सामना कर रहे धर्मेंद्र प्रधान को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि उन्हें पद से हटाया जा सकता है या फिर उनका विभाग बदला जा सकता है। लेकिन शुक्रवार को पीएम मोदी ने कुछ ऐसे संकेत दिए, जिसने प्रधान की कुर्सी पर लगे प्रश्नचिन्ह को कुछ हद तक मिटा दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के जन्मदिवस के मौके...