पिथौरागढ़, दिसम्बर 3 -- अस्कोट में राजकीय इण्टर कॉलेज सिंगाली में स्पिक मैके संस्था के ओर से शास्त्रीय नृत्य शैली से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान केरल की शास्त्रीय नृत्य कलाकार डॉ. हनी उन्नीकृष्णन ने भरतनाट्यम, मोहिनीअट्टम, चिल्लाना सहित अन्य नृत्यशैलियों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं साथ शास्त्रीय संगीत व नृत्य शैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। प्रभारी प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह भण्डारी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज की भावी पीढ़ी को भारत की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी मिलती है। भंडारी ने नृत्य के संरक्षण व संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए संस्था का आभार जताया। यहां गोविन्द खड़ायत, मनमोहक पाटनी, जनक बिष्ट, संजय कुमार, ललित भट्ट, ज्योति व...