बच्चो को लेकर दो पक्षों मे विवाद, पथराव
मथुरा, मई 30 -- बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने पीड़ित पक्ष पर लाठी डण्डों से हमला करते हुये पथराव कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर तीन घायलों को उपचार को भिजवाया। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला सराय निकासा निवासी इरफान और शाहिद के बच्चों में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसकी जानकारी होने पर इरफान के भतीजे जीशान ने मौके पर पहुंच दोनों के बच्चो को डांट कर घर भेज दिया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डण्डे लेकर इरफान के घर घुस कर हमला बोल दिया। यह भी पढ़ें- मुखबिरी के शक में दो पक्षों में विवाद, कई घायल इरफान पक्ष के लोगों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख हमलावर भाग गये। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने अपनी छतों से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.