कौशाम्बी, अप्रैल 1 -- मंझनपुर, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित स्कूल चलो अभियान 2026-27 जन जागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर भव्य शुभारंभ किया।जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छह से 14 वर्ष के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा उन्हें नि:शुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। अभिभावकों को जागरूक करते हुए बताया गया कि यदि वह अपने बच्चों से प्यार करते हैं, तो उन्हें शिक्षा का अधिकार अवश्य दिलाएं। सरकार द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को अनेक नि:शुल्क सुविधाएं दी जा रही हैं, जिनमें मुफ्त किताबें, यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्कूल बैग, मध्याह्न भोजन, स्वच्छ पेयजल, स्मार्ट ...