संवाददाता, फरवरी 23 -- यूपी के बांदा में रामभवन और उसकी पत्नी के बचाव में जेई का भाई आया है। उसने दोनों निर्दोष बताया है। दोनों की मृत्युदंड की सजा टालने के लिए वह हाईकोर्ट पहुंच गया है। सोमवार को अधिवक्ता के माध्यम से वह सजा के खिलाफ अपील दायर करेगा। उसने कहा कि हमे विश्वास है कि भाई को हाईकोर्ट से राहत जरूर मिलेगी। जेई रामभवन ने चित्रकूट में सिंचाई विभाग में तैनाती के दौरान अपनी पत्नी दुर्गावती के साथ मिलकर नाबालिग बच्चों के साथ हैवानियत करता रहा। चर्चित मामले में सीबीआई के साक्ष्यों व विवेचना के आधार पाक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रदीप कुमार मिश्रा ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए शुक्रवार को जेई रामभवन व उसकी पत्नी दुर्गावती को फांसी की सजा सुनाई थी। उधर, नरैनी कस्बा के जवाहर नगर मोहल्ला निवासी राजाभैया का कहना है कि छोटे भाई जेई रामभवन...