बच्चों से सीखा बंधनवार, फोटो फ्रेम बनाना
वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी। भारत विकास परिषद साकेत की ओर से तीन दिवसीय आर्ट एवं क्राफ्ट शिविर गुरुवार को भदैनी स्थित आदर्श शिक्षा मंदिर में आरंभ हुआ। विद्यालय के ट्रस्टी ज्ञानेश्वर जायसवाल ने वेद मंत्रों के बीच शिविर का उद्घाटन किया। प्रशिक्षिका विशाखा जैन ने बच्चों को क्राफ्ट पेपर, पेंटिंग, पेस्टिंग द्वारा आकर्षक बंदनवार बनाना सिखाया। बच्चों ने डेकोरेटिव फ्लावर और फोटो फ्रेम बनाना भी सीखा। संयोजन अमिता अग्रवाल एवं अवनीश अग्रवाल ने किया। शिविर में रूबी श्रीवास्तव, शोभा जैन, संगीता अग्रवाल, शैली मेहरोत्रा,रमेश गुप्ता, मंगला प्रसाद उपस्थित रहे। शिविर का समापन 16 मई को होगा। 17 मई को प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह विद्यालय में होगा। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय संस्कार शिविर का समापन, बच्चों ने सुनाए देशभक्ति गीत व कविताएं यह भी पढ़ें- बाल सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.