बच्चों से विवाद पर आहत युवती ने खाया जहर
बहराइच, अगस्त 23 -- बहराइच, संवाददाता। जिले के रामगांव थाने के मेटुकहा गांव में एक घर में युवती की परिवार के बच्चों से कहासुनी हुई। इससे आहत नाराज युवती ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी भनक लगी। उन्होंने तत्काल उसे वाहन पर लादकर मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। युवती का पति सऊदी अरब में रहकर मजदूरी कर रहा है।रामगांव थाने के मेटुकहा गांव निवासनी सोनी (30) का पति अनवर सऊदी अरब में रहकर मजदूरी कर रहा है। सोनी ससुराल में रह रही है। शनिवार को उसकी ससुराल के परिजनों के बच्चों से किसी बात को लेकर जमकर कहासुनी हुई। इससे नाराज सोनी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी भनक लगी। तो उसे आनन फानन में मेडिकल कालेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.