पीलीभीत, दिसम्बर 25 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम टंडोला निवासी मीरा देवी पत्नी रामकुमार ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसके पति राम कुमार ने तीन माह पूर्व उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया है। उसके दो बच्चों को भी उससे छीन लिया था। उसके पति का एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह महिला इस समय उसके पति के घर पर रह रही है। पति के इस कार्य में उसके ससुर भोजराज, जेठ लोचन प्रसाद, जेठानी प्रीतम देवी, सास पूनम देवी, बहनोई गोपाल, बहन छोटी और सादरा का भी साथ है। एक दिन वह अपने बच्चों से मिलने ससुराल गई तो वहां मौजूद लोगों ने एकजुट होकर उसकी बच्चों से नहीं मिलने दिया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.