इटावा औरैया, मई 13 -- इकदिल। क्षेत्र में भरथना रोड पर महानेपुरा के पास बुधवार दोपहर स्कूल से बच्चों को घर छोड़ने जा रही एक प्राइवेट वैन अनियंत्रित होकर करीब दस फीट गहरे खड्ड में गिरकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू कर बच्चों को बाहर निकाला। दुर्घटना में तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। शहर के एक निजी स्कूल से छुट्टी होने के बाद प्राइवेट वैन बच्चों को लेकर उनके घर छोड़ने जा रही थी। वैन में करीब दस बच्चे सवार थे। महानेपुरा के पास अचानक वैन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे बने गहरे खड्ड में गिरकर पलट गई। हादसा होते ही बच्चों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग और राहगीर मौके पर दौड़ पड़े। वैन पलटने के कारण कई बच्चे अंदर फंस गए थे। लोगों ने वैन के शीशे तोड़े और बच्चों को बाहर निकाला। हा...