बच्चों से भरी स्कूली बस पलटी, 22 घायल, एक का जबड़ा टूटा
अलीगढ़, मई 15 -- गंगीरी। अलीगढ़, संवाददाता। गंगीरी थाना क्षेत्र में गांव भदरोई के पास गुरुवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इसमें 22 बच्चे घायल हो गए, जिनमें एक का जबड़ा टूट गया। बच्चों का कहना है कि बस में क्षमता से अधिक कुल 85 बच्चे सवार थे। जबकि स्कूल प्रबंधन के अनुसार 45 बच्चे थे। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। बच्चों ने बताया कि चालक धीमी गति से चलती बस में एक बच्चे को चढ़ा रहा था, तभी हैंडल मुड़ गया और संकरे रास्ते के एक तरफ गड्ढे में पहिया घुसने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक की इस लापरवाही के खिलाफ अभिभावकों में आक्रोश है। हालांकि अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। यह भी पढ़ें- कंडम बस में ढोए जा रहे थे स्कूली बच्चे, हुआ हादसाघटनास्थल का विवरण अकराबाद क्षेत्र में कौड़ियागंज में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.