बच्चों से भरी बुलेरो बाढ़ के पानी में बही, गोमती नदी के तेज बहाव में नहीं संभली गाड़ी
संवाददाता, अक्टूबर 3 -- यूपी के लखीमपुर जिले के पसगवां थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुल्लापुर गांव के पास गोमती नदी की बाढ़ के तेज बहाव में स्कूली बच्चों को ले जा रही एक निजी बोलेरो बह गई। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ और ग्रामीणों की तत्परता के चलते गाड़ी में सवार सभी पांच बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह एक निजी बोलेरो गाड़ी मुल्लापुर गांव के पांच बच्चों को लेकर मोहम्मदी स्थित एक स्कूल के लिए रवाना हुई थी। इलाके में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से मुल्लापुर और पसगवां के बीच मुख्य सड़क पर बाढ़ का पानी तेज धार के साथ बह रहा है। बताया जाता है कि जैसे ही बोलेरो सड़क पार करने लगी, वह पानी के तेज बहाव के बीच अनियंत्रित होकर फंस गई। यह भी पढ़ें- UP Weather 3 October: यूपी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.