मधुबनी, जून 30 -- मधुबनी। हिन्दुस्तान के ऐतिहासिक हास्य कवि सम्मेलन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने भरपूर आनंद लिया। कवियों की हर प्रस्तुति पर बच्चों की खिलखिलाहट और बुजुर्गों की गूंजती तालियों ने पूरे नगर भवन को उत्साह से भर दिया। कई बार ऐसा दृश्य बना जब बच्चे और बुजुर्ग एक साथ ठहाके लगाते और तालियां बजाते नजर आए। हास्य, व्यंग्य और गीतों की प्रस्तुतियों ने सभी पीढ़ियों को एक सूत्र में बांध दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, उल्लास और आत्मीयता का माहौल बना रहा, जिससे यह काव्य संध्या अविस्मरणीय बन गई। मौके पर कांग्रेस पश्चिमी जिलाध्यक्ष नलिनी रंजन झा, कृष्ण्कांत झा गुड्डु, नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, भाजपा महामंत्री रीना सर्राफ, मुखिया अनिल मिश्र, संजीव मिश्रा, भाजपा मीडिया प्रभारी मनोज मुन्ना, अधिवक्ता ध्रवनारायण त्रिपाठी और अन्य ...