फिरोजाबाद, मार्च 11 -- नारखी ब्लाक के प्राइमरी स्कूल खुशहालपुर में बच्चों से झाड़ू लगवाने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया है। वायरल वीडियो के आधार पर खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापिका पूनम वर्मा के विरुद्ध लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि वह समय पर विद्यालय नहीं पहुंचती हैं। बच्चों के अभिभावकों का आरोप था प्रधानाध्यापिका के अनुपस्थित रहने के कारण बच्चे ही स्कूल का ताला खोलते हैं और परिसर की सफाई व झाड़ू लगाने का काम करते हैं। शिक्षिका पर प्रतिदिन विद्यालय में देर से आने का भी आरोप है। शिक्षिका की गैरहाजिरी में झाड़ू लगवाने पर यह कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...