कानपुर, फरवरी 16 -- कानपुर। अपर जिला जज सुभाष सिंह ने बच्चों को धमकाकर उनसे गंभीर अपराध कराने वाले बाबूपुरवा अजीतगंज कॅालोनी निवासी फुरकान अहमद उर्फ लेडी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। फुरकान पर शहर के अलग-अलग थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं। बाबूपुरवा निवासी सगीर अहमद का बेटा फैज अपने दो दोस्तों अजीतगंज का अरसलान और फेथफुलगंज के रशीद अहमद के साथ 24 मई, 2025 को कोचिंग से घर लौट रहा था। रास्ते में फुरकान उर्फ लेडी व उसके गैंग के साथी उत्कर्ष ने तीनों को घेरकर पीटा। जिसके बाद फुरकान और उसके पिता फन्ने खां ने बंधक बनाकर 1500 रुपये और मोबाइल लूट लिया। पांच हजार रुपये और मांगे। न लाने पर जान से मारने की धमकी दी। सगीर अहमद ने बाबूपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने फुरकान को जेल भेजा था। सोमवार को फुरकान की जमानत अर्जी पर सुनवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.