बच्चों संग सोती रही महिला, चोरों ने खंगाला घर
कौशाम्बी, जून 17 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के हिसामबाद गांव स्थित एक मकान से चोरों ने नकदी-गहने समेत हजारों का माल पार कर दिया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।हिसामबाद निवासी रन्नो देवी पत्नी सानंत कुमार पांडेय ने बताया कि 15 जून की रात खाने के बाद वह अपने तीनों बच्चों के साथ सो गई। इस दौरान कमरों की चाबी और मोबाइल फोन सिरहाने रखा था। सुबह उठकर देखा तो चाबी व मोबाइल गायब था। खोजबीन करते हुए पीड़िता कमरे की ओर गई तो कमरे के साथ भीतर रखे बक्से का भी ताला टूटा था। चोर आठ हजार रुपया नकद, चार जोड़ी पायल, बिछिया, मंगलसूत्र तथा माला उठा ले जा चुके थे। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हालांकि, प्रारंभिक जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। इंस्पेक्टर कृष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.