पीलीभीत, जुलाई 29 -- पीलीभीत। योजनाओं का लाभ न मिलने और तंग आर्थिक स्थिति से परेशान महिला दो बच्चों के साथ डीएम दफ्तर पहुंच गई। महिला का पति भी पूर्व में तत्कालीन अफसरों के पास पहुंचे थे। तब अफसरों ने दूध आदि का इंतजाम कराया था। आत्महत्या करने का पत्र लेकर पहुंची महिला को देख महिला पुलिस ने पहुंच कर उसे समझाया और कुछ आर्थिक मदद देकर घर भेजा। डीएम ने महिला के बारे में जानकारी कर पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं।रुपपुर सैजना की ममता देवी पत्नी देवेंद्र हस्तलिखित पत्र लेकर डीएम कार्यालय पहुंचीं। यहां तंग आर्थिक स्थिति का हवाला देकर बच्चों की पढ़ाई और भोजन आदि की व्यवस्था न होने व योजनाओं का लाभ न मिलने की बात कही। पत्र देख कर महिला पुलिस कर्मियों ने महिला को समझाया और डीएम को पूरी बात बताई। महिला पुलिस कर्मी रीता न...