अल्मोड़ा, मई 2 -- अल्मोड़ा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से विश्व टीकाकरण सप्ताह के अवसर पर मेडिकल कॉलेज में पोस्टर प्रस्तुतीकरण व ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र हवालबाग में जन-जागरूकता कार्यक्रम हुआ। नियमित टीकाकरण, बच्चों व गर्भवती महिलाओं में टीकों की उपयोगिता, टीकाकरण कार्ड, कोल्ड चेन, ओपन वायल पॉलिसी, एनआईएस, यूआईपी व एचपीवी वैक्सीन आदि की जानकारी दी गई। छात्रों ने जागरूकता पोस्टर भी प्रस्तुत दिए। विभागाध्यक्ष डॉ. मासरूफ एच. खान के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में डॉ. मनीष भट्ट, डॉ. अंशुल ममगाईं, डॉ. अल्फराज, नरेश आगरी, ममता आर्या रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.