बच्चों में सही अंतराल से स्वस्थ होगी मां, खुशहाल होगा परिवार : सीएमओ
आजमगढ़, जुलाई 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 से 18 जुलाई तक जिले में विशेष विश्व जनसंख्या दिवस अभियान चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा ने जनपदवासियों, विशेषकर नवविवाहित एवं युवा दंपतियों से जिम्मेदारी के साथ परिवार नियोजन अपनाने और बच्चों के जन्म के बीच उचित अंतराल रखने की अपील की है। सीएमओ ने बताया कि इस वर्ष अभियान की मुख्य थीम 'मां और बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य एवं अनचाहे गर्भ से बचाव के लिए गर्भधारण का सही समय और बच्चों के जन्म के बीच उचित अंतराल' निर्धारित की गई है। वहीं अभियान का स्लोगन 'जब बच्चों में हो सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल' है। यह भी पढ़ें- बच्चों में सही अंतराल, परिवार रहे खुशहाल थीम पर चलेगा जनसंख्या दिवस पखवाड़ा उन्होंने कहा कि दो बच्चों के जन्म के बीच उचित अंतराल रखने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.