शाहजहांपुर, मार्च 2 -- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जिले के परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को प्रयोग आधारित विज्ञान मेले आयोजित किए गए। गतिविधियों में वर्किंग मॉडल, क्विज, पोस्टर मेकिंग और हैंड्स ऑन एक्सपेरिमेंट शामिल रहे। पुवायां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बुझिया में बच्चों ने वायुदाब, अम्ल-क्षार और ज्वलन में ऑक्सीजन से जुड़े प्रयोग प्रस्तुत किए। उच्च प्राथमिक विद्यालय मुड़िया कलां में वर्किंग मॉडल प्रदर्शनी लगाई गई, जबकि प्राथमिक विद्यालय मठिया और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नगर तिलहर में थीम आधारित कार्यक्रम हुए। बीएसए दिव्या गुप्ता ने वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने पर जोर दिया। एसआरजी अश्वनी कुमार ने नई शिक्षा नीति-2020 के तहत क्रिटिकल थिंकिंग पर आधारित शिक्षण की जानकारी दी। आयोजन में रोली गुप्ता, रबजोत कौर, पल्लवी, रंजना यादव, अमिता शुक...