बगहा, जुलाई 10 -- बेतिया। 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के सफल आयोजन को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को शहर के महाराजा हरेंद्र किशोर केंद्रीय पुस्तकालय, में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के आधिकारिक पोस्टर एवं ब्रॉशर का लोकार्पण भी किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान की प्रवृत्ति और नवाचार की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने सभी विद्यालयों से प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अधिकाधिक छात्र-छात्राओं को इस कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया।जिला ...