सोनभद्र, मई 18 -- सागोबांध। बभनी क्षेत्र के परिषदीय कम्पोजिट विद्यालय बरवाटोला सतबहनी में सोमवार को भारत इनोवेट्स कार्यक्रम के तहत एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों में नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम के अंतर्गत भारत क्विज- भारत के नवाचार को कौन जानता है शीर्षक से प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा 6, 7 और 8 के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भारत के नवाचार और विज्ञान प्रश्नोत्तरी से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को क्विज में शामिल कर उनके बहुमुखी विकास को सुनिश्चित करना था। प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत सहायक होती हैं। यह भी पढ़ें- भारत इनोवेटर्स ...