चंदौली, मार्च 31 -- पड़ाव। खेत्र के प्राथमिक विद्यालय रतनपुर में सोमवार को कक्षा 1 से 5 तक वार्षिक परीक्षा फल वितरण के साथ ही माता उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसमे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों बैट-बॉल और अन्य सभी 160 बच्चों को पेन और बॉक्स देकर पुरस्कृत किया गया। एमसी अध्यक्ष सरिता एवं प्रधानाध्यापक नेयाज अहमद ने अभिभावक से दाखिले के लिए अपील किया। इस अवसर पर नम्रता, रीता, मैना, अनुपम, निशा, संजीता, किशन, सोनू, रिंकी, समली, ममता, अनिता, सरोज, रीमा, माया आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...