बच्चों में मोबाइल की लत छुड़ाने को छह विभाग मिलकर करेंगे काम
मुजफ्फरपुर, जुलाई 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राज्य के बच्चों में मोबाइल फोन गेमिंग की बढ़ती लत को छुड़ाने के लिए छह विभाग मिलकर काम करेंगे। समाज कल्याण निदेशक ने इन सभी विभागों को पत्र लिखा है।गृह विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा समेत अन्य विभागों को बच्चों की इस लत को छुड़ाने के लिए जोड़ा गया है। विधानसभा में इस मामले के उठने के बाद इसपर पहल की गई है। मोबाइल फोन गेमिंग से बच्चों की शारीरिक, मानसिक स्थिति बिगड़ रही है। जिले में बाल संरक्षण इकाई समेत अन्य को जिम्मा मिला है।इसके तहत स्कूल और अभिभावकों के बीच जागरूकता के कई कार्यक्रम होंगे। स्कूलों में ऑनलाइन कक्षा सीमित करने को लेकर भी निर्देश दिया गया है। स्कूल बच्चों को अधिक से अधिक ऑफलाइन कक्षा से जोड़ेंगे। बाल संरक्षण इकाई इसकी रिपोर्ट तैयार करेंगे कि किस तरह से इसपर काम किया जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.