पूर्णिया, मई 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। इंडियन एकेडमी ऑफ पेडियाट्रिक के तत्वाधान में प्रेसिडेंशियल एक्शन प्लान 2026 के अंतर्गत फोकस, फीवर आब्जर्वेशन, क्लिनिक क्लूज, अंडरस्टैंडिंग एंड स्ट्रेटजी विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन रामबाग रोड स्थित होटल में किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिशु रोग विशेषज्ञों को बच्चों में बुखार के लक्षणों की पहचान एवं फोकस, मॉड्यूल के अनुसार वैज्ञानिक एवं तर्कसंगत उपचार प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित एवं प्रोत्साहित करना था। यह मॉड्यूल देश के राष्ट्रीय स्तर के शिशु रोग विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है, जिसे डॉ. नीलम मोहन ने अपने प्रेसिडेंशियल एक्शन प्लान में शामिल किया है। इसी क्रम में देशभर में विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। विशेषज्ञों ने बताया कि यदि किसी बच्चे को 3 स...