बाराबंकी, मार्च 30 -- हैदरगढ़। विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरौली के प्रांगण में सोमवार को वार्षिक परीक्षा फल वितरण किया गया। इस दौरान सहायक शिक्षक मो. इस्माइल की विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक उपलब्धियों का जश्न मनाया गया। इस मौके पर अध्यापिका सुरुचि सिंह, सुमन तिवारी, आरती सिंह तथा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष गीता एवं उर्मिला आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...