मुजफ्फर नगर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरनगर सूरज की बढ़ती तपिश और भीषण गर्मी का सीधा असर अब बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग में इन दिनों मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। आलम यह है कि अस्पताल की ओपीडी में रोजाना आने वाले बाल रोगियों की संख्या 150 का आंकड़ा पार कर रही है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है।जिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डा. गरिमा अग्रवाल बताती है कि इस मौसम में तापमान में हो रही अत्यधिक वृद्धि के कारण बच्चों में वायरल बुखार और डायरिया के मामलों में जबरदस्त उछाल आया है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी का कहर: 42 डिग्री पार, अस्पतालों में बढ़ी बीमार बच्चों की भीड़ लू और बढ़ते पारे के बीच बच्चे संक्रमण की चपेट में जल्दी आ रहे हैं। अस्पताल में आने वाले अधिकतर बच्चों में तेज बुखार, पेट दर्द ...