पौड़ी, दिसम्बर 20 -- सेंट थामस कॉन्वेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान नौनिहालों ने बच्चों में फास्ट फूड की बढ़ती लत से बचाव को लेकर जागरुकता का संदेश दिया। वहीं भोजन की उपयोगिता के महत्व पर जीवंत अभिनय के माध्यम से भोजन की बर्बादी नहीं होने दिए जाने को प्रोत्साहित किया। स्कूल में वार्षिकोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिजनौर डायसिस के विक्कर जनरल जॉर्ज व विशिष्ट अतिथि सयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी दीक्षिता जोशी ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जॉर्ज ने कहा कि ज्ञान, भक्ति व कर्म मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने वाले को हर सफलता मिलती है। हमें पहले तो उड़ना है, जो उड़ नहीं सकते हैं उन्हें दौड़ना है, जो दौड़ नहीं सकते उन्हें चलना है और जो चल नहीं सकते उन्हें खिसकना है। लेकिन निरंतर चलना है। उन्होंने कहा कि पौड़ी की प्रतिभाएं देश व दुनिया ...