गढ़वा, अगस्त 24 -- कांडी। फाइलेरिया जांच के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडी की स्वास्थ्य टीम सोमवार को प्रखंड के चार व मझिआंव प्रखंड के एक विद्यालय में वर्ग 1 व 2 में पढ़ने वाले बच्चों का जांच किया गया। उत्क्रमित प्रावि डीहवार टोला में 10, कुरकुट्टा में 17, भंडरिया में 7, मध्य विद्यालय देवडीह में 20 बच्चों का सैंपल लेकर जांच किया गया। उत्क्रमित हाई स्कूल मोरबे में एक बच्चा का जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिला है। उससे पूर्व पिछले सप्ताह में हुए जांच में प्रावि सेतो में भी एक बच्चा का जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है। जांच टीम में लैब टेक्नीशियन अनिल कुमार, पर्यवेक्षक संजय मिश्रा, एमपीडब्ल्यू अशोक कुमार, नददेव चौधरी, संजय ठाकुर शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...