बिजनौर, अक्टूबर 6 -- शासन के विशेष सचिव डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने विकास खंड कोतवाली देहात के कंपोजिट विद्यालय सैदपुरी महीचंद का निरीक्षण किया। विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने तिलक लगाकर विशेष सचिव का स्वागत किया। कोतवाली ब्लॉक की बीडीओ ज्योति चौधरी और बीईओ इंद्रजीत सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डॉ. प्रजापति ने शैक्षिक और भौतिक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, सुविधाओं और मिड-डे मील के बारे में जानकारी ली। विद्यालय में संचालित एलबीडी लैब का निरीक्षण कर टेलीस्कोप का उद्घाटन किया।उन्होंने कहा कि इस तरह के नवाचार बच्चों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: कौशाम्...