बच्चों में डायरिया, बुखार का प्रकोप बढ़ा
वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। प्रचंड गर्मी बच्चों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। अस्पतालों में डायरिया, सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। खासकर छोटे बच्चों में डिहाइड्रेशन और संक्रमण की शिकायतें अधिक मिल रही हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, तेज गर्मी, दूषित पानी और बाहर खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से छोट बच्चे अधिक बीमार पड़ रहे हैं।
अस्पतालों में बच्चों की संख्या कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल के बाल रोग विभाग में 18 बेड हैं। यहां शुक्रवार को डायरिया के 12 बच्चे भर्ती थे। व पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग में डायरिया पीड़ित नौ बच्चों का इलाज चल रहा था। अस्पताल प्रशासन के अनुसार रोज बड़ी संख्या में बच्चे इलाज के लिए आ रहे हैं। उनमें ज्यादातर को उल्टी-दस्त, बुखार और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.