बच्चों में टीबी की समय से पहचान जरूरी: सीएमओ
फतेहपुर, जुलाई 27 -- फतेहपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यू.बी. सिंह की अध्यक्षता में वर्ड हेल्थ पार्टनर्स द्वारा बच्चों की टीबी पर प्रशिक्षण आयोजित हुआ। इसमें जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अशोक कुमार व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश कुमार ने प्रशिक्षण दिया। सीएमएस डॉ. राजेश कुमार, एसीएमओ डॉ. इश्तियाक, डॉ. पी.के. सिंह, एनआरसी प्रभारी डॉ. रघुनाथ सिंह, डीआईओ डॉ. सुरेश, मोहनी शाहू, अहमद एसटीएस, मो. फैज सिद्दीकी व वर्ड हेल्थ से अंशू वर्मा उपस्थित रहे।सीएमओ ने कहा कि बच्चों में टीबी की शीघ्र पहचान व उपचार से संक्रमण की श्रृंखला टूटेगी और जटिलताएं रुकेंगी। विभाग का प्रयास है कि हर संभावित बच्चे तक जांच और उपचार समय पर पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.