बच्चों में टीबी की पहचान और उपचार की दी जानकारी
वाराणसी, मई 21 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बच्चों में क्षय रोग (टीबी) की समय पर पहचान एवं प्रभावी उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। पाण्डेयपुर स्थित जिला अस्पताल में अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एनडी शर्मा ने कहा कि बच्चों में टीबी की समय पर पहचान एवं उपचार से गंभीर जटिलताओं को रोका जा सकता है। टीबी उन्मूलन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.अमित सिंह ने कहा कि बच्चों में सही समय पर टीबी की पहचान करना आवश्यक है। प्रशिक्षण सत्र में बच्चों में टीबी के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान, समय पर जांच, रेफरल, उपचार प्रबंधन तथा टीबी नोटिफिकेशन को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.राजेश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान डॉ.अन्वित श्रीवास्तव, विनय मिश्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.