अलीगढ़, दिसम्बर 2 -- अलीगढ़। अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान (एम्स) गोरखपुर में उत्तर प्रदेश पेडिकॉम के अंतर्गत व्याख्यान आयोजित हुआ। इसमें आईएपी अलीगढ़ के अध्यक्ष डॉ. विकास मेहरोत्रा ने बच्चों और युवाओं में तेजी से बढ़ रही टाइप-2 डायबिटीज और मोटापे पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह बीमारी पहले वयस्कों और बढ़ती उम्र की मानी जाती थी, लेकिन अब इसका तेजी से बच्चों में फैलना चिंताजनक संकेत है। डॉ. मेहरोत्रा ने देशभर से आए बाल रोग विशेषज्ञों से बच्चों में डायबिटीज के कारणों, रोकथाम और समय रहते जांच की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि कोविड काल के बाद स्कूल जाने वाले किशोरों में प्रति लाख जनसंख्या पर लगभग 9-10 टाइप-2 डायबिटीज के केस सामने आ रहे हैं। इसका मुख्य कारण वंशानुगत जोखिम, अव्यवस्थित दिनचर्या, खराब खानपान, मोबाइल-टीवी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.