बच्चों में खेल प्रतिभा निखारने को पीएम श्री स्कूलों के लिए मिले साढ़े छह लाख
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 12 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिले में 13 पीएम श्री विद्यालय हैं इन विद्यालयों को साढ़े छह लाख स्पोर्ट्स ग्रांट भेजी गई है। स्पोर्ट्स ग्रांट से बच्चों के लिए खेल सामग्री खरीदी जाएगी। जिले के पीएम श्री विद्यालयों के बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेल प्रतिभा में भी निखारने पर बल दिया जा रहा है। इसके लिए पीएम श्री विद्यालयों को सबसे अधिक स्पोर्ट्स ग्रांट भेजी जा रही है। जिले में 13 पीएम श्री विद्यालय हैं। जिनमें प्रति स्कूल को 50-50 हजार रुपए की स्पोर्ट्स ग्रांट भेजी गई है। अब सभी पीएम श्री विद्यालयों में बच्चों के लिए खेल सामग्री खरीदी जाएगी। इससे बच्चों में खेल प्रतिभा निखरेगी। बताया जा रहा है कि स्पोर्ट्स ग्रांट प्रत्येक वर्ष भेजी जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.