बच्चों में कॉपी-कलम का किया वितरण
बलिया, जून 15 -- नगरा। क्षेत्र के गौरामदनपुरा गांव में सोमवार को राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थान साहित्य उन्नयन की ओर से 50 जरूरतमंद बच्चों में कॉपी-कलम का वितरण किया गया। संस्था के संस्थापक डॉ. दिलीप कुमार चौहान बागी ने कहा कि एक लाख बच्चों में शिक्षण सामग्री वितरित करने का लक्ष्य है। लगभग दस हजार एक सौ पच्चास बच्चों में उक्त सामग्री का सफलतापूर्वक वितरण किया जा चुका है। इस दौरान इंद्रजीत वर्मा, तारकेश्वर गुप्त, संतोष चौहान, राम बदनवर्मा, अनिल यादव, रामअवध यादव, काशीनाथ यादव, अजीत यादव, खुशी यादव आदि थे। सुभाष चंद्र वर्मा ने आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.