लखनऊ, फरवरी 15 -- पीजीआई में अन्तरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम बच्चों में कैंसर को 80 फीसदी तक हराया जा सकता है लखनऊ, कार्यालय संवाददाता सही वक्त पर पहचान और उपचार से बच्चों में कैंसर को 80 फीसदी तक हराया जा सकता है। बड़ों के मुकाबले इनमें ऑपरेशन, कीमो और रेडिएशन ज्यादा असरदार है। उपचार के बाद बच्चों में दोबारा बीमारी उभरने का खतरा बहुत कम होता है। यही वजह है कि ऑपरेशन के 5 से 10 वर्ष बाद भी बच्चे सामान्य जीवन जी रहे हैं। ये बातें रविवार को पीजीआई में अन्तरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस समारोह में पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बसंत कुमार ने कहीं। पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्रों ने नाटक में बचपन के कैंसर के प्रति जागरूकता के महत्व को उजागर किया गया। पोस्टर प्र...