बागपत, अप्रैल 25 -- दाहा। निरपुड़ा गांव में बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे एवं पथराव हुआ। जिसमें एक पक्ष की तीन महिलाएं समेत चार लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन महिलाओं समेत नो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। निरपुड़ा गांव निवासी साबिर अली पुत्र नसरू शेख ने दोघट थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि 23 अप्रैल दोपहर उनके बच्चों की पड़ोसियों के बच्चों के साथ कहासुनी हो गई थी जिसका उसी समय बीच बचाव भी करा दिया गया था, लेकिन इस बीच अचानक पड़ोसी आठ दस लोग लाठी डंडे लेकर उनके घर में घुस गए तथा घर में मौजूद लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी तथा पथराव कर दिया। जिसमें साबिर व पत्नी रुखसाना, बहन आसमा, मां हसीना घायल हो गई। शोर शराबा सुनकर आए ग्रामीणों को देख आरोपित जान से मारने की धमकी देक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.