नई दिल्ली, जनवरी 28 -- नई दिल्ली, व.सं.। मोती बाग-एक स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में बुधवार को न्यू एरा ऑफ एंटरप्रेन्योरियल इकोसिस्टम एंड विजन (एनईईईवी) के तहत जोनल स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में विभिन्न जोन से चयनित 46 छात्रों ने अपने नवाचारी और उद्यमशील प्रोजेक्ट्स पेश किए। कार्यक्र को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि इस मंच का उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास जगाना है। उन्होंने बताया कि आज देश में दो लाख से अधिक स्टार्टअप सक्रिय हैं। इसी सोच के तहत दिल्ली सरकार ने एनईईईवी कार्यक्रम के लिए 10 करोड़ रुपये की सहायता दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.