जौनपुर, अप्रैल 12 -- जौनपुर। वाजिदपुर वन बिहार रोड स्थित तिलक कॉन्वेंट स्कूल में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मेधावियों सहित 150 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर टीडी पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ.राम आसरे सिंह ने कहा कि बच्चों में अनुशासन, नैतिकता एवं संस्कार का बीजारोपण समय की मांग है। विशिष्ट अतिथि डॉ. अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव एवं डॉ. सिद्धार्थ शंकर सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। मेधावी आरुषि यादव, तृप्ति शर्मा एवं अग्रिम मिश्रा, दीपिका सिंह, समीक्षा यादव और अंशिका विश्वकर्मा को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य डॉ.दिनेश प्रफताप सिंह ने स्वागत, प्रबंधक ज्ञान प्रकाश सिंह ने सभी का आभार और संचालन प्रज्ञा पुरी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.