बच्चों में अंकपत्र का किया गया वितरण
मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- चेतगंज। कोन ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय चेतगंज में मंगलवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। छात्रों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम देख लोगों ने तालियों से बच्चों का उत्साह वर्धन किया। वार्षिककोत्सव का कार्यक्रम सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम बहादुर यादव ने छात्रों में अंक पत्र वितरण किया। वहीं प्रथम पांच स्थान पाने छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया। कक्षा 5 में प्रथम स्थान नंदिनी सिंह को मिला। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में खुशियाल यादव, नीरज कुमार सिंह ,सर्वेश कुमार सिंह, राजकुमार, एस एम सी अध्यक्षा अंजू सिंह, रामबचन मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.