बच्चों पर वायरल के साथ हेपेटाइटिस ए का हमला
बागपत, सितम्बर 23 -- बागपत। जिलेभर में बच्चों पर वायरल के साथ हेपेटाइटिस ए का हमला हो रहा है। बीते तीन महीनों में निजी और सरकारी अस्पतालों में आए मरीजों ने कई वर्षों के रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं। बच्चों का एसजीपीटी और एसजीओटी इतने बढ़ रहे हैं कि डॉक्टर्स हैरान हैं। ऑक्सीजन लेवल भी गिर रहा है। तीन से चार दिन के बुखार में पीलिया शरीर को जकड़ रहा है। इसे रिकवर करने में 10 से 15 दिन लग रहा है। बाल रोग विशेषज्ञों ने बताया कि बच्चों में गला खराब, कफ बनना और शरीर टूटना साधारण वायरल है। इसे रिकवर करने में 7 से 8 दिन लग रहे हैं, लेकिन अब बच्चे वायरल हेपेटाइटिस ए का शिकार हो रहे हैं। 100 केस में से 60 केस वायरल हेपेटाइटिस ए के आ रहे हैं। तीन महीनों में रिकार्ड केस आए हैं, जो पिछले कई वर्षों में नहीं देखे हैं। पेट दर्द, उल्टी आना, बुखार और भूख न लगना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.